गुमला. गुमला में अब गर्मी का असर दिखने लगा है. चल रहे लू से छात्र बीमार हो रहे हैं. बुखार, बदन दर्द, शरीर में कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं. अस्पताल में कई ऐसे छात्र पहुंचे, जिन्हें लू लग गयी है. हालांकि इलाज के बाद सभी छात्र ठीक हैं. लेकिन डॉक्टरों ने हिदायत दी है कि तेज गर्मी में छात्र बाहर न निकले. ऐसे में गुमला में अबतक मॉर्निंग क्लास शुरू नहीं की गयी है, जिसका सीधा असर छात्रों के सेहत पर पड़ रहा है. गुमला का पारा 39 डिग्री सेल्सियस हो गया है. चूंकि गुमला जंगलों के बीच बसा है. यहां अधिक गर्मी का असर पड़ता नहीं है. लेकिन इस बार गुमला में भी गर्मी का असर दिखने लगा है. गर्मी के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है. इधर सरकार ने गर्मी को देखते हुए सुबह सात से दिन के 12 बजे तक कक्षा लेने का समय तय किया है. परंतु गुमला में निजी स्कूल अभी भी दोपहर के तीन बजे तक कक्षा ले रहे हैं.
39 डिग्री पहुंचा गुमला का पारा, छात्र हो रहे बीमार
39 डिग्री पहुंचा गुमला का पारा, छात्र हो रहे बीमार
