गुमला की बेटी का तीरंदाजी में कमाल, अनुष्का तिवारी ने जीते दो स्वर्ण पदक

गुमला की युवा तीरंदाज अनुष्का तिवारी ने डीएवी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने 40 मीटर स्पर्धा और समग्र वर्ग में अपनी श्रेष्ठता साबित की.

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

गुमला. गोविंदपुर स्थित टीसीआइ डीएवी पब्लिक स्कूल में 20 से 22 अगस्त तक आयोजित डीएवी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 में गुमला की युवा तीरंदाज अनुष्का तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. अनुष्का तिवारी ने प्रतियोगिता की 40 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया.

इसके बाद उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए समग्र वर्ग में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस तरह अनुष्का ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और श्रेष्ठता साबित की. अनुष्का की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है. कम उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतना उनकी कड़ी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है.

अनुष्का की सफलता पर उनके प्रशिक्षकों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुष्का आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं. अनुष्का की उपलब्धि गुमला जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है. उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर छोटे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रात 9 बजे गांव में घुसा हाथी, घर तोड़ा तो जान बचाकर भागे ग्रामीण

ये भी पढ़ें: 8 डॉक्टरों के पद, काम कर रहे सिर्फ 2, बसिया रेफरल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >