गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट
Gumla Worker Murder Case: झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के पिलखी मोड़ निवासी मजदूर सुधेश्वर उरांव की उत्तर प्रदेश स्थित एक ईंट भट्ठे में मौत का मामला सामने आया है. सुधेश्वर उरांव की पत्नी अंजनी देवी ने कहा है कि वह अपने पति के साथ ईंट भट्ठा में काम करती थी. अक्तूबर 2025 से काम कर रही है. बरसात शुरू होने और खेतीबारी के लिए सुधेश्वर ने जब भट्ठा मालिक से पैसा मांगा तो उसके साथ मारपीट की गई. अंजनी देवी का कहना है कि उसके पति की उसके सामने मारपीट की गई. लोहे के रड से मारने से उसके पति की मौत हो गई. इसके बाद शव को जला दिया. साथ ही भट्ठा मालिक ने मृतक की पत्नी को धमकी दी कि किसी के पूछने पर पति की मौत को आत्महत्या बताना. इसके बाद भट्ठा मालिक ने अंजनी और उसके बच्चे को भट्ठा से निकाल दिया.
भीख मांगकर घर पहुंची पत्नी
अंजनी ने कहा है कि उसने उत्तर प्रदेश की सड़कों पर भीख मांगकर पैसा जुगाड़ किया. जब गाड़ी भाड़ा के लिए पैसा जुगाड़ हुआ तो गुमला पहुंचकर पूरे घटना की जानकारी परिजनों को दी. गुमला पहुंचने के बाद उन्होंने गुमला एसपी को लिखित आवेदन सौंपकर पति की मौत की जांच करने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. अंजनी ने अपने आवेदन में भटठा मालिक का नाम, मजदूर को उत्तर प्रदेश ले जाने वाले एजेंट का भी नाम बताया है. जिससे पुलिस को जांच करने में आसानी हो. इधर, प्रखंड के समाज सेवी संजय वर्मा ने गुमला पुलिस से मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच करने की मांग की है. जिससे मजदूर सुधेश्वर की मौत के सही कारणों का पता चल सके.
यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज
यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग मामले में भाई को आजीवन कारावास, साक्ष्य छिपाने के दोषी पिता को तीन साल की सजा
यह भी पढ़ें: धनबाद के गोल्डन वेडिंग पैलेस पर चलेगा निगम का बुल्डोजर, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम
