Video: गुमला में आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश, ओलावृष्टि से किसानों को लाखों का नुकसान

Gumla Weather: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश हुई. इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई. इससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है. किसानों ने मुआवजे की गुहार लगायी है.

Gumla Weather: घाघरा (गुमला), अजीत कुमार साहू-झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश हुई. इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई. इससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है. टमाटर, तरबूज सहित कई फसलें बड़े पैमाने पर लगायी गयी हैं. मौसम के अचानक करवट लेने से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है. किसानों ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे का आग्रह किया है.

ओलावृष्टि से फसलों का भारी नुकसान


किसान अंजू साहू ने कहा कि उन्होंने देवाकी में लगभग 40 एकड़ में टमाटर लगाया है. ओलावृष्टि से टमाटर को काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान इस ओलावृष्टि से हुआ है. इनके अलावा कई किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है. सभी ने प्रखंड प्रशासन से क्षतिपूर्ति की गुहार लगायी है.

इन किसानों की फसलों का हुआ नुकसान


पीड़ित किसानों में अंजू साहू, राजेश साहू, प्रभात साहू, बैजू गोप, बिपुल साहू, बिगेश्वर उरांव, ठूचई उरांव, हेमंत उरांव, संजीवन उरांव, प्रधान उरांव, सुंदर नाथ उरांव, मनी उरांव अजीत मनी पाठक, निलेश मनी पाठक, संतोष सिंह, लालजी उरांव, बहुरा उरांव, रामकिशन उरांव देवठान उरांव, बिरजू उरांव, रोपना उरांव, धनीराम उरांव, विनय उरांव, प्रकाश भगत, तेंबा पहान, बालका उरांव, सुशीला उरांव समेत अन्य हैं.

मुआवजे के लिए क्षतिपूर्ति का आकलन करने का निर्देश


सीओ आशीष कुमार मंडल से पूछने पर उन्होंने कहा कि किसानों से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं. जिले को मुआवजा के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने अपने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संबंधित पंचायत में घूम- घूम कर क्षतिपूर्ति का आकलन लगाएं और मुआवजे के लिए प्रक्रिया जल्द पूरी करें ताकि सभी को मुआवजा दिया जा सके.

ये भी पढ़ें: Ranchi Bandh: 22 मार्च को सुबह 6 बजे से रांची में चक्का जाम, बंद से इन लोगों को मिलेगी छूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >