गुमला : शिशु मंदिर गेट के पीछे सड़क बनी तालाब, जलजमाव से लोग परेशान

गुमला शहर में बारिश के बाद जलजमाव और सड़कों की बदहाल स्थिति ने नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वार्ड पार्षद मनीष कुमार ने अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जल्द समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है.

गुमला. गुमला शहर में बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव और बदहाल स्थिति ने नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. शहर के शिशु मंदिर गेट के पीछे स्थित सड़क पर इन दिनों भारी जलजमाव हो गया है. सड़क पर जमा पानी देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो यहां सड़क की जगह तालाब बन गया हो. स्थानीय लोगों के अलावा स्कूल के छात्रों को इस रास्ते से आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

वार्ड पार्षद ने नगर परिषद पर जतायी नाराजगी

सड़क की स्थिति को लेकर वार्ड पार्षद मनीष कुमार ने नगर परिषद की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि सड़क पर इतना पानी जमा है कि यदि इसमें मछली छोड़ दी जाये तो वह भी बड़ी हो जायेगी और धान रोप दिया जाये तो शायद फसल भी तैयार हो जायेगी. उन्होंने कहा कि यह स्थिति गुमला नगर परिषद की कार्यप्रणाली को दर्शाती है.

साइन बोर्ड पर भी उठाये सवाल

मनीष कुमार ने नगर परिषद द्वारा शहर में लगाये गये साइन बोर्ड पर खर्च को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने जितना पैसा साइन बोर्ड लगाने में खर्च किया है, उससे शायद शहर की खराब सड़कों की छोटी-छोटी मरम्मत कर उन्हें काफी हद तक दुरुस्त किया जा सकता था.

ये भी पढ़ें: गुमला में दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, वज्रपात से युवती और नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर

उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने के बजाय अनावश्यक खर्च किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि खराब सड़कों और जलजमाव के कारण लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है. इसके बावजूद नगर परिषद के अधिकारी यदि नहीं जागते हैं और व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता है, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे.

ये भी पढ़ें: गुमला : अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल

जल्द समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल

मनीष कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह नगर परिषद कार्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे. उन्होंने नगर परिषद से शहर की जर्जर सड़कों और जलजमाव की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >