डुमरी के जंगल में तीन जंगली हाथियों ने डाला डेरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

गुमला के सेमिनार जंगल में तीन जंगली हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत है. वन विभाग ने लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है.

डुमरी (गुमला): गुमला के डुमरी प्रखंड स्थित बेरी गांव के सेमिनार जंगल में तीन जंगली हाथियों ने डेरा जमा रखा है. जंगल में हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांवों में ग्रामीण सतर्क हो गए हैं. रविवार को हाथियों को देखने के लिए सैकड़ों लोग जंगल के आसपास पहुंच गए.

हालांकि, अब तक हाथियों ने आसपास के खेतों में लगी मक्का और धान की फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है. इसके बावजूद ग्रामीणों में हाथियों के गांव या खेतों की ओर आने को लेकर डर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- नशे में धुत बाइक सवार ने मोपेड में मारी टक्कर, दो घायल

वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है. वनपाल राजकुमार साहू ने ग्रामीणों से हाथियों से पर्याप्त दूरी बनाये रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हाथियों को देखने के लिए भीड़ लगाना खतरनाक हो सकता है. उन्होंने ग्रामीणों से हाथियों को छेड़ने, घेरने या उनके करीब जाने से बचने की अपील की. वनपाल ने कहा कि खतरा महसूस होने पर हाथी आक्रामक हो सकते हैं, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >