गुमला में अंडर-19 महिला क्रिकेट में रोमांचक मुकाबले, गुमला और सिमडेगा ने दर्ज की जीत

Gumla News: गुमला के स्टेडियम में जेएससीए अंडर-19 महिला क्रिकेट में रोमांचक मुकाबले हुए, जहां गुमला ने खूंटी को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की.

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla News: झारखंड के गुमला स्थित शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर डिस्टिक अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए. पहले मैच में गुमला ने खूंटी को 4 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में सिमडेगा ने पलामू को 203 रनों के बड़े अंतर से मात दी. 

गुमला ने खूंटी को 4 विकेट से हराया

पहले मुकाबले में खूंटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए. खूंटी की ओर से ऋषिका ने 37 गेंदों में 32 रन की पारी खेली. जबकि दिव्या कुमारी ने 24 रन बनाकर नाबाद रहीं. अंचल मुंडा ने 19 रन का योगदान दिया. गुमला की गेंदबाजी में स्वेता कुमारी और मेघा तिर्की ने 2-2 विकेट हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुमला की टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 134 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. टीम की ओर से सीमा कुमारी ने 26 गेंदों में 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. वहीं अंतरा कुमारी ने 20 गेंदों में नाबाद 34 रन व मेघा तिर्की ने 23 रन बनाए. गुमला की सीमा कुमारी और अंतरा कुमारी को संयुक्त रूप से ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

सिमडेगा ने पलामू को 203 रनों से हराया

सिमडेगा और पलामू के बीच खेले गए मुकाबले में सिमडेगा ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए पलामू को 203 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिमडेगा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सिमडेगा के लक्ष्मी कुमारी ने 38 गेंदों में 57 रन, माही आनाया ने 30 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए. जबकि अनाया सत्ती ने 26 गेंदों में 44 रन बनाए. पलामू की ओर से रहनुमा प्रवीण ने चार ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट हासिल की. इसके अलावा, श्रेयांश सोमा और साक्षी को 1-1 विकेट मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलामू की टीम सिमडेगा की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पायी और मात्र 10.1 ओवर में 25 रन पर ही पूरी टीम ऑल आउट हो गई. सिमडेगा की ओर से ईशा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में मात्र एक रन देकर 4 विकेट झटके. तनिष्का और श्रेया मैती ने भी 2-2 विकेट हासिल किए. शानदार प्रदर्शन के लिए ईशा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

यह भी पढ़ें: साहिबगंज: तीनपहाड़ की सब्जी मंडी में लगी आग, दर्जनों दुकान जल कर राख

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >