गुमला में सड़क पर 'तांडव': रॉन्ग साइड से आयी बाइक ने कार पर मारी टक्कर फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर कर दी तोड़-फोड़

Gumla Road Accident: गुमला के मुरकुंडा गांव में रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवारों ने कार को टक्कर मारी और फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर कार में जमकर तोड़फोड़ की. चालक ने भागकर अपनी जान बचायी. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

गुमला, (दुर्जय पासवान): गुमला जिले के मुरकुंडा गांव में सड़क दुर्घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. दरअसल गुरुवार शाम को रॉन्ग साइड से आ रही बाइक की एक कार से टक्कर हो गयी. बाइक पर तीन युवक सवार थे. बताया जा रहा है कि टक्कर के लिए बाइक सवार युवक जिम्मेदार थे, लेकिन हादसे के बाद उनलोगों ने कार चालक से उलझते हुए उनकी गाड़ी पर जोरदार हमला कर दिया.

ग्रामीणों ने भी कर दी कार में तोड़-फोड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवकों ने सबसे पहले कार को निशाना बनाया. जिसे देखकर वहां मौजूद कुछ ग्रामीण और राहगीर भी उग्र हो गये और कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी. अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. हालात बिगड़ता देख कार चालक मौका पाकर फरार हो गया और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.

Also Read: Saraikela: नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 3 और आदित्यपुर नगर निगम के दो नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

पुलिस ने कार पर हमला करने वाले को हिरासत में लिया

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने कार पर हमला करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. फिलहार पुलिस पूरे मामले की जांच की कर रही है. पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना के बाद कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से अपील की गयी है ऐसी स्थिति होने पर सबसे पहले पुलिस को सूचना दें.

Also Read: झारखंड नगर निकाय चुनाव से पहले सरायकेला पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 9 फरार आरोपियों को दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >