गुमला जिले को मिले छह नये बीडब्ल्यूओ

गुमला जिले को मिले छह नये बीडब्ल्यूओ

गुमला. गुमला जिले के छह प्रखंडों में छह प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों ने योगदान दिया. शुक्रवार को सभी बीडब्ल्यूओ के साथ उपविकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की. इस क्रम में छह प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों द्वारा योगदान दिया गया है. गुमला जिले में 12 प्रखंड हैं, जिनमें से 11 प्रखंडों में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का पद स्वीकृत है. वर्तमान में सभी पदाधिकारियों के योगदान के पश्चात जिले में कल्याण विभाग से संबंधित कामों में तेजी आने की उम्मीद है. डीडीसी ने कहा है कि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन, छात्रवृत्ति योजनाओं का संचालन, जनजातीय विकास योजनाओं की निगरानी, सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन व सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्तर पर क्रियान्वित जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया जाता है. जिला प्रशासन द्वारा विभागीय कार्यों की निरंतरता बनाये रखने के लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. राज्य स्तर पर रिक्त पदों के शीघ्र पदस्थापन के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया जा रहा है.

तेली समाज की बैठक कल

गुमला. छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला की बैठक चार जनवरी को तेली छात्रावास गुमला में दिन के 11.30 बजे से होगी. बैठक में तेली समाज के आगामी सामाजिक वनभोज व वार्षिक तेली जतरा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जायेगी. यह जानकारी जिलाध्यक्ष कलिंद्र साहू ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >