गुमला में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों

बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में चौक चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था.

दुर्जय पासवान, गुमला : गुमला जिला अंतर्गत बसिया थाना की पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. जिसमें लुंगटू पंडरा टोली के लक्ष्मण सिंह व लुंगटू गांव के सुनील कुमार है. इन दोनों के पास से पिस्तौल व गोली बरामद हुआ है. बताया जाता है कि ये सभी किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे. तभी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दोनों को पकड़ा.

पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है. बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में चौक चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी निर्देश के आलोक में बसिया थाना में पदस्थापित गस्ती दल एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ करीब रात 10.30 बजे कुम्हारी तालाब चौक पर दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गयी.

तभी एक मोटरसाइकिल जेएच07जी-1619 पर पर सवार होकर दो युवक बसिया सिसई रोड से कुम्हारी चौक की ओर आ रहे थे. दोनों युवकों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया. लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों युवक मोटरसाइकिल को मोड़ते हुए भागने का प्रयास किया. इस वजह से पुलिस को संदेह हुआ कि वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं.

Also Read: गुमला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 1 की मौत, सड़क जाम कर रहे लोगों के साथ पुलिस की झड़प

इसके बाद पुलिस ने उन युवकों को पीछा कर पकड़ लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना नाम लक्ष्मण सिंह व सुनील कुमार बताया. दोनों की तलाशी लेने पर लक्ष्मण सिंह के दाहिने कमर से एक देशी पिस्तौल व चार गोली बरामद हुआ. वहीं, सुनील कुमार के जेब से तीन जिंदा गोली बरामद हुआ है. दोनों को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया गया. छापामारी दल में पुअनि सह थाना प्रभारी पुनीत मिंज, धीरज कुमार सिंह, सअनि बुद्धदेव उरांव, आरक्षी दीपक कुमार, अल्बर्ट एक्का, करमा उरांव शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >