Gumla Crime News: गुमला में चौथी क्लास की छात्रा की हत्या, घर के पिछले दरवाजे के पास बरामद हुआ शव

Gumla Crime News: गुमला के सिसई में एक चौथी कक्षा की छात्रा असरिता एक्का की हत्या हो गयी है. उसका शव घर के पिछले दरवाजे के पास से बरामद की गयी है.

Gumla Crime News, गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरौली गांव में शनिवार की रात को सालमोन एक्का की बेटी चौथी कक्षा की छात्रा असरिता एक्का (10 साल) की हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने छात्रा की हत्या कर उसके शव को उसी के घर के पिछले दरवाजे के पास फेंक दिया था. असरिता के गले में खून लगा हुआ था. आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों ने पहले उसे घर के समीप से अपहरण किया. इसके बाद हत्या कर शव को उसके घर के समीप लाकर फेंका.

हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता

हालांकि, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. सुबह नौ बजे गुमला जिले के सिसई थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को बरामद कर थाना ले आयी. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों व परिजनों से असरिता के गायब होने व अंतिम बार कब देखा गया, इस संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है. बताया जा रहा है कि मृत छात्रा दिन में बकरी चराने पास के जंगल में गयी थी. इसके बाद शाम सवा चार बजे वह बकरी चराकर घर लौटी.

गांव में अपने सहेलियों के साथ खेलने के लिए निकली फिर वापस नहीं आयी

परिजनों की मानें तो बकरी चराकर लौटने के बाद वह गांव में ही अपनी सहेलियों से खेलने के लिए घर से निकली. इसके बाद वापस नहीं लौटी. घर के पिछले दरवाजे के पास उसका शव बरामद हुआ है. जब रात आठ तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने घर के आसपास खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला. इसके बाद सवा आठ बजे किसी ने शव को फेंका और चले गये.

Also Read: Suicide In Saraikela: अचानक ट्रेन के आगे कूद गया युवक, सिर धड़ से अलग, नहीं हो सकी मृतक की पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >