गुमला में अधेड़ महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

अंबा भदरा नामक जंगल के समीप पहुंची, तो वह भी तेजी से चल कर मेरे पास पहुंच गया और खींच कर अंबा भदरा नामक जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया

जारी प्रखंड की 55 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जारी निवासी ईश्वर लोहरा (25) ने शुक्रवार की सुबह अंबा भदरा नामक जंगल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने घर से अपनी बेटी के घर बितरी जा रही थी. उसी समय जारी निवासी ईश्वर लोहरा मेरे पीछे-पीछे आ रहा था.

जैसे ही मैं अंबा भदरा नामक जंगल के समीप पहुंची, तो वह भी तेजी से चल कर मेरे पास पहुंच गया और खींच कर अंबा भदरा नामक जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता ने अपनी बेटी के घर पहुंच घटना की जानकारी दी, तो तुरंत ग्रामीणों ने जिप सदस्य दिलीप बड़ाइक को जानकारी दी. जिप सदस्य ने घटना की जानकारी जारी थानेदार मनीष कुमार को दी. घटना की जानकारी होते थानेदार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गये.

Also Read: झारखंड : गुमला जिले में अलग-अलग घटनाओं में बच्चा समेत 6 लोगों की मौत, परिजनों में शोक की लहर

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जारी निवासी ईश्वर लोहरा को अपने घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए गुमला भेज दिया गया. घटना की जानकारी होते प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा, मुखिया फुलमाइत देवी, रजनी मिंज घटनास्थल पर पहुंच घटना की निंदा करते हुए सभी कोई ने कहा कि यह घटना निदंनीय है. आरोपी को सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >