Gumla Crime News: पिस्तौल लेकर शादी पार्टी में चमकाने जा रहे 8 युवक गिरफ्तार, दूल्हे का भाई भी पकड़ाया

गुमला जिले के पालकोट थाना की पुलिस ने एक शादी पार्टी में जा रहे आठ युवकों को पकड़ा है. इसमें एक युवक के पास से पिस्टल मिली है. पुलिस की मानें, तो ये युवक शादी समारोह में हथियार चमकाने जा रहे थे.

Gumla Crime News| गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला जिले के पालकोट थाना की पुलिस ने एक शादी पार्टी में जा रहे आठ युवकों को पकड़ा है. इसमें एक युवक के पास से पिस्टल मिली है. पुलिस की मानें, तो ये युवक शादी समारोह में हथियार चमकाने जा रहे थे. वहीं, युवकों ने कहा है कि उनकी गाड़ी में हथियार कहां से आया, इसके बारे में उनलोगों को कोई जानकारी नहीं है.

दूल्हे के भाई समेत 8 गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आये आठ युवकों में एक युवक दूल्हे का भाई भी है. पुलिस ने सभी से पूछताछ के बाद रविवार (18 फरवरी) को गुमला जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवकों में छह युवक कॉलेज के छात्र हैं. गुमला के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा गंजाई पुल के समीप पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाने के दौरान शनिवार की रात 12:15 बजे गुमला से पालकोट जा रही एक सफेद रंग की कार से आठ लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया.

Also Read : झारखंड: व्यापारियों से लेवी वसूलने आए तीन अपराधियों को गुमला पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा, भेजा जेल

भाई की मौत के बाद अनीस अपने पास रखता था कट्टा

एसपी ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम अनीस कुमार, नितेश कुमार, छोटू उरांव, पवन गोप, सुदामा गोप, आशीष गोप, मोहन गोप और सुजीत उरांव हैं. पुलिस ने तलाशी के क्रम में अनीस कुमार की कमर में खोंसा हुआ देशी कट्टा बरामद किया है. हथियार के संबंध में पूछने पर अनीस कुमार ने बताया कि यह देशी कट्टा मेरे भाई स्व विजय कुमार का था. उसकी मौत के बाद इस कट्टे को वह अपने पास रखता था.

दोस्त की शादी में कट्टा लेकर जा रहे थे युवक : एसपी

उसने पुलिस को यह भी बताया कि शनिवार की रात हम सभी आठ दोस्त देशी कट्टा लेकर सिसई से अपने दूसरे दोस्त की शादी की पार्टी में जा रहे थे. हंसदोन गांव में पार्टी थी. उसी में हथियार चमकाने, लोगों को डराने व धमकाने के लिए ले जा रहे थे. इसी बीच, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उस कार (जेएच 02 एपी 1608) को जब्त कर लिया है, जिसमें वे लोग जा रहे थे. मौके पर गुमला व बसिया एसडीपीओ सहित थानेदार अनिल लिंडा, संदीप राज सहित पुलिस जवान मौजूद थे.

Also Read : झारखंड: जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से चार लोगों को काट डाला, जांच में जुटी गुमला पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >