टोटो में किराना दुकान चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

टोटो में किराना दुकान से 15 हजार की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

गुमलाः टोटो स्थित एक किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की रकम में से 10 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस के अनुसार टोटो निवासी मो आसिफ की किराना दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था. दुकान से करीब 15 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए गए थे. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने टोटो कलाल मोहल्ला निवासी मो वसीम अकरम उर्फ ननका (27 वर्ष) और टोटो नहर टोला निवासी मो इफ्तखार अंसारी (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें- गुमला में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, कहा- काम लटकाकर न बैठें

निशानदेही पर 10 हजार रुपए बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की. इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 10 हजार रुपए नकद बरामद किए गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

24 घंटे में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

चोरी की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया. कार्रवाई में टोटो थाना प्रभारी कुंदन कुमार की भूमिका अहम रही. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का जल्द खुलासा होने पर लोगों में भी पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है.

ये भी पढ़ें- सड़क हादसे में खून से लथपथ पड़ा था युवक, समाजसेवी ने स्कार्पियो रोक पहुंचाया अस्पताल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >