पेसा कानून लागू होने पर निकाली आभार रैली

पेसा कानून लागू होने पर निकाली आभार रैली

भरनो. पेसा कानून लागू होने की खुशी भरनो में मनायी गयी. मारासिल्ली पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव के नेतृत्व में प्रखंड के ग्राम प्रधानों व आदिवासी पड़हा समाज के लोगों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आभार यात्रा निकाली, जो भरनो के नवाटोली स्थित पड़हा भवन परिसर से शुरू होकर भरनो ब्लॉक चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मैदान में पहुंच कर सभा में तब्दील हुई, जहां राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक पेसा कानून को लागू किये जाने पर समाज के लोगों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. मुखिया सुकेश उरांव ने कहा कि पेशा कानून लागू होने से आदिवासी समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, सामाजिक अधिकारों और परंपराओं को कानूनी मान्यता मिली है, जिससे समाज को मजबूती मिलेगी. इस समाज के लिए एक ऐतिहासिक व सराहनीय कदम बताया गया. रैली के माध्यम से समाज की एकजुटता दिखाने और राज्य सरकार को आभार व्यक्त किया गया. मौके पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष बंधना उरांव, उपाध्यक्ष ललित उरांव, सचिव जयराम खड़िया, कोषाध्यक्ष मंगरा उरांव, ग्राम प्रधान तेतरा पहान, सुखदेव उरांव, बुदला उरांव, पड़हा समिति अध्यक्ष लधुवा उरांव आदि मौजूद थे.

पिता ने पुत्र को खोजने की लगायी गुहार

गुमला. सदर थाना मुख्यालय के चेटर निवासी अमित कुमार ने सदर थाना में आवेदन देकर अपने 16 वर्षीय पुत्र देवपूजन कुमार को खोजने की गुहार लगायी है. अमित ने बताया कि देवपूजन बीते 30 दिसंबर की सुबह में ही घर से निकला था. इसके बाद वह वापस घर नहीं आया. उसके घर नहीं लौटने पर उसकी काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >