विकास की पहली मांग बनी शौचालय, महिलाओं ने ग्रामसभा में उठाया मुद्दा

सिसई के भदौली पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में शौचालय निर्माण, सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव पारित किया गया.

सिसई. प्रखंड के भदौली पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम सकरौली सामुदायिक भवन में सोमवार को 2026-27 ग्राम विकास योजना के तहत योजना के चयन हेतु ग्रामसभा हुई. अध्यक्षता ग्रामप्रधान सुमन पहान ने की. ग्रामसभा में महिलाओं ने गांव की सबसे जरूरी समस्या के रूप में शौचालय का मुद्दा उठाया.

वार्ड नंबर 11 के किसी घर में नहीं है शौचालय

महिलाओं ने कहा कि विकास के लिए सड़क, नाली और अन्य योजनाएं जरूरी हैं. लेकिन शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा को पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिये. महिलाओं ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वार्ड नंबर 11 के एक भी घर में शौचालय नहीं है. ऐसे में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है. इससे उन्हें काफी परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ता है.

प्रति घर शौचालय निर्माण का प्रस्ताव पारित

महिलाओं की समस्या सुनने के बाद ग्रामसभा में सार्वजनिक सुलभ शौचालय के साथ प्रति घर में शौचालय निर्माण, पीसीसी पथ निर्माण, पक्की नाली एवं चबूतरा निर्माण, सामुदायिक भवन की मरम्मत व रंगरोगन, पुस्तकालय भवन निर्माण तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बिजली और पेयजल की व्यवस्था जैसी योजनाओं का प्रस्ताव प्रमुख रूप से पारित किया गया.

ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर वार्ड सदस्य कृष्णा कुमार साहू, बिरिया उरांव, नारायण साहू, दीपक साहू, बजरंग साहू, बंधना साहू, सुनील उरांव, संदीप गोप, जलेश गोप, संदीप उरांव, बंधनु उरांव, परमेश्वर साहू, महेश साहू, अमर साहू, बलवीर साहू, संतोष साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, गणेश साहू, प्रभु साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >