सरकार रोजगार सृजन के वादा निभाने में विफल : जब्बार

सरकार रोजगार सृजन के वादा निभाने में विफल : जब्बार

गुमला. आजसू जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को सर्किट हाउस गुमला में जिला प्रभारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक जब्बार अंसारी उपस्थित थे. बैठक में राज्य सम्मेलन की तैयारी और संगठन विस्तार पर चर्चा की गयी. प्रदेश संयोजक ने कहा कि वर्तमान सरकार रोजगार सृजन के वादों को निभाने में पूरी तरह विफल रही है. युवाओं के पास भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट विजन नहीं है. इसलिए आगामी मार्च में राज्यभर के युवा अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करेंगे. जिला प्रभारी मनीष कुमार ने प्रखंड और पंचायत स्तर पर नये युवाओं को जोड़ने का निर्देश दिया, ताकि प्रदेश सम्मेलन में गुमला जिला से ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. मौके पर जिला प्रधान सचिव समलेश शर्मा, प्रिंस प्रधान, मारकूस मिंज, मुनेश्वर साहू, हेमंत भगत, अजीत साहू, बसंत साहू, कुलदीप गोप, राजेश गोप, बिहारी उरांव, अभिषेक कुमार सिंह, आदर्श वर्मा, अनमोल कुमार, आशीष कुमार, सूरज सिंह, सूर्या, विनय सिंह, राजदीप कुजूर आदि उपस्थित थे.

बिजली विभाग की लापरवाही से जा रही है लावारिस पशुओं की जान

गुमला. चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला के उपाध्यक्ष बबलू वर्मा ने कहा है कि शहर में बिजली विभाग की लापरवाही से पशुओं की लगातार जान जा रही है. शहर के कई स्थानों पर सड़क किनारे लगे ट्रांसफाॅर्मरों की स्थिति खतरनाक बनी हुई है. कई ट्रांसफार्मरों के नीचे खुले तार (नंगा करंट) पड़े हैं, जिससे आये दिन पशु इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं. बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गयी थी. लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. ताजा मामला टावर चौक के समीप का है, जहां गुरुवार की सुबह एक और गाय की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गयी, तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >