बंद पड़े मकान से ढाई लाख का सामान चोरी

बंद पड़े मकान से ढाई लाख का सामान चोरी

गुमला. शहर के डीएसपी रोड स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में बंद पड़े एक मकान से चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. घटना को लेकर मकान मालिक संजय कुमार सिंह ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. थाना में दिये आवेदन के अनुसार संजय कुमार सिंह (61 वर्ष) पिछले एक माह से अपने परिवार के साथ रांची स्थित आवास में रह रहे थे. इस दौरान गुमला स्थित उनका मकान बंद था. संजय कुमार सिंह ने बताया कि दो जून की सुबह करीब 9.30 बजे जब वह अपने गुमला स्थित घर पहुंचे, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे समेत अंदर के कई कमरों के ताले टूटे हुए हैं. घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी सामान बिखरे पड़े मिले. इससे उन्हें चोरी होने की आशंका हुई. पीड़ित ने बताया कि जांच करने पर घर से 32 इंच का टीवी, सिलाई मशीन, टूल पंप, इनवर्टर और बैटरी समेत कई अन्य सामान गायब मिले. इसके अलावा चोर घर के दरवाजों और खिड़कियों में लगे पीतल के हैंडल, छिटकनी, बिजली के स्विच, वायरिंग तथा कुछ बर्तन भी अपने साथ ले गये. चोरों ने चोरी के दौरान घर के दरवाजों, खिड़कियों और अन्य सामानों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है. चोरी गये सामानों की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >