सिसईगुमला. सिसई बस्ती स्थित देवी मण्डप के गर्भ गृह में मौजूद देवी मां की प्रतीक को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर हिन्दू समाज में आक्रोश व्याप्त है. सूचना पर थानेदार नीरज कुमार दल बल के साथ स्थल पहुंच मुआयना किये और जांच में जुट गये हैं. मामले का खुलासा उस समय हुआ. जब पड़ोस की महिला पूजा अर्चना के लिए मण्डप गयी थी. मंडप के अंदर ईंट के टुकड़े था, मां की एक प्रतीक चिन्ह को उसी ईंट से तोड़ने का निशान था. थानेदार ने बताया कि जिला से विशेष जांच दल बुलाया गया है. जल्द ही इसका खुलासा कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
देवी मां की प्रतीक को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश
देवी मां की प्रतीक को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश
