गुमला में दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, वज्रपात से युवती और नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

गुमला जिले में वज्रपात से एक युवती और नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है.

गुमला: जिले में हुए दो अलग-अलग हादसों में एक युवती और एक बुजुर्ग की मौत हुई है. पहली घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है जहां बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी युवती की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं, दूसरी घटना पुसो थाना क्षेत्र की है जहां मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबने से बुजुर्ग की जान चली गई. दोनों घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.

ये भी पढ़ें- शहर की बदहाल सड़कों पर खतियानरी परिवार ने जताया रोष

बारिश से बचने पेड़ के नीचे गई थी नीरा

डुमरी थाना क्षेत्र के सुवाली गांव निवासी 32 वर्षीय नीरा टोप्पो की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया गया कि नीरा बैगा माचाटोंगरी के समीप बकरी चराने गई थी. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे चली गई.

इसी दौरान तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से नीरा गंभीर रूप से झुलस गई. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे.

ये भी पढ़ें- डाकघर में ताला, समय पर नहीं मिल रही डाक, ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगायी गुहार

मछली पकड़ने नदी गए वृद्ध की डूबने से मौत

दूसरी घटना पुसो थाना क्षेत्र के लरंगों गांव की है. यहां 65 वर्षीय सोमा उरांव की पान धाग नदी में डूबने से मौत हो गई. बताया गया कि सोमा मछली पकड़ने के लिए नदी गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन नदी पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकालकर घर ले आए. सूचना मिलने पर पुसो थाना की पुलिस गांव पहुंची. पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >