कीटनाशक खाने से युवती की मौत

इलाज के क्रम में तोड़ा दम

रायडीह. थाना क्षेत्र के पतराटोली निवासी शाहिना खातून (27) ने मंगलवार की रात कीटनाशक का सेवन कर लिया. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया परिवार के सभी लोग रात में खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गये. इसके बाद रात करीब 2:30 बजे शाहिना के चिल्लाने की आवाज सुनायी पड़ी. परिवार के सभी लोग उसके कमरे में गये, तो देखा कि वह उल्टी कर रही है. पूछताछ करने पर उसने सल्फास खाने की बात कही. इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि शाहिना की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >