घाघरा से अजीत कुमार साहू की रिपोर्ट
घाघरा. थाना क्षेत्र के चपका तालाब के समीप सड़क दुर्घटना में सीसी कतरी ग्राम निवासी मोजाहिर खान की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची घाघरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.
मृतक के परिजनों ने बताया कि मोजाहिर अपने पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घाघरा की ओर से अपने घर सीसी गांव जा रहा था. इसी दौरान चपका तालाब के समीप विपरीत दिशा से जा रहे तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे पल्सर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया. जिससे मोजाहिर की घटना स्थल पर मौत हो गयी.
इस घटना में स्कूटी सवार तीनों युवक भी घायल हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है. पुलिस मामले को छानबीन में जुटी हुई है.
