गुमला में 6.29 ग्राम ड्रग्स के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, सप्लायर ओमन दास फरार

गुमला में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रामनगर से 19 वर्षीय एक युवक को 6.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

गुमला में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामनगर से 6.29 ग्राम ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने यह पदार्थ लक्ष्मण नगर निवासी ओमन दास से 14 हजार रुपये में खरीदा था. इसमें से कुछ वह खुद सेवन करता था और शेष की बिक्री कर पैसे कमाता था. थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, 10 सितंबर की शाम एसपी को सूचना मिली थी कि रामनगर में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं. सूचना पर अंचल अधिकारी हरिश कुमार और पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार, टिकेन्द्र कुमार रंजन, सगीर आलम समेत पुलिस बल की टीम ने रामनगर बिजली ऑफिस के सामने मंदिर के पास छापेमारी की.

6.29 ग्राम ड्रग्स के साथ एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार

पुलिस को देखते ही वहां मौजूद दो युवक भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि ओमन दास फरार हो गया. तलाशी के दौरान उस युवक की जींस की दाहिनी जेब से सफेद प्लास्टिक में कागज से लिपटा मादक पदार्थ बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार, वजन करने पर इसकी मात्रा 6.29 ग्राम निकली. मौके पर डीडी किट से जांच में पदार्थ ड्रग्स की श्रेणी में पाया गया. पुलिस ने पदार्थ जब्त कर सील किया और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करायी.

एनडीपीएस एक्ट में केस, ओमन की तलाश

पुलिस ने उस व्यक्ति और ओमन दास के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 22(बी) एवं 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं फरार ओमन दास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >