दुर्घटनाग्रस्त कार की डिक्की से मिला 30 लाख का गांजा

जांच में जुटी पुलिस

घाघरा.

घाघरा प्रखंड के देवाकी बाबाधाम पुल के समीप शुक्रवार को पेड़ से टकरा कर कार दुर्घटनाग्रस्त हो हुयी. दु���्घटनाग्रस्त कार की जांच के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा का मिला. जानकारी के अनुसार हुंडई कंपनी के औरा नामक कार घाघरा चांदनी चौक के समीप बाइक सवार एक युवक को सटाते हुए पार किया. इसके बाद युवक कार को पीछा करने लगा. पीछा करते हुए देवाकी बाबाधाम तक पहुंचा, जहां तीखा मोड़ होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ में जाकर टकरायी. इसके बाद कार में सवार सभी भाग निकले. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गयी. इसके बाद कार की डिक्की में बोरा लदा दिखा. ग्रामीणों ने उक्त बोरा को खोल कर देखा, तो सभी पांच बोरा में गांजा भरा हुआ था. इसके बाद घाघरा पुलिस को इसकी इसकी सूचना दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गांजा समेत कार को जब्त कर थाना ले आयी है. वहीं पांच बोरा गांजा मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. बरामद गांजा की कीमत 30 लाख रुपये बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >