गणपति के जयकारों से गूंजा श्रीगणेश मंदिर, भक्ति जागरण में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

गुमला के श्रीगणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की. देर रात तक चले भक्ति जागरण ने माहौल को भक्तिमय बना दिया.

गुमला. गणेश चतुर्थी के अवसर पर करमटोली रोड स्थित श्रीगणेश मंदिर में भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. भक्तों ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि, बुद्धि-विवेक और रिद्धि-सिद्धि की कामना की.

लड्डू, हलुवा और खीर का लगा भोग

पूजा के दौरान भगवान श्रीगणेश को लड्डू, हलुवा, खीर और फल का भोग लगाया गया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ. महिला, पुरुष और बच्चों ने दिनभर भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा.

रात 11 बजे तक चला भक्ति जागरण

शाम सात बजे से रात 11 बजे तक लक्ष्मण नगर की श्री महावीर कीर्तन मंडली ने विशेष भक्ति जागरण प्रस्तुत किया. व्यास रामजी बाबा, हरेंद्र पुरी, सुबोध यादव, संजय राय समेत कई कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किये. भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे.

आयोजन में इनका रहा योगदान

गणेश चतुर्थी के आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश सोनी, बैजनाथ प्रसाद, भूषण कुमार और मुकेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >