गुमला. मयूरी ट्रस्ट व चैताली कॉलेज गुमला झारखंड ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन राजकीय मवि चैलीटोली मुरगू में किया गया. कार्यक्रम में मयूरी ट्रस्ट व चैताली कॉलेज के डायरेक्टर बसंत कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी का उल्लेखनीय योगदान रहा है. उन्होंने देश को गुलामी से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. हम सभी लोगों को उनके जीवन के मूल्यों व आदर्श से सीख लेने की जरूरत है. चैताली कॉलेज में नये सत्र में बीएड, डीएलएड में एडमिशन चालू कर दिया गया है. काफी कम फीस पर बीएड और डीएलएड में एडमिशन व पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है. राजकीय मवि के शिक्षक पवन कुमार ने महात्मा गांधी के बताये गये रास्ते पर चल कर सामाजिक कार्य करने की अपील की. शिक्षक अजय कुमार व सीमा कुमारी ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाले. मौके पर शिक्षक पवन कुमार, अजय कुमार, सीमा कुमारी, समिति की संयोजिका कुंती देवी, केवड़ा देवी, विमला देवी, उदय गोप, राधिका कुमार, सिनाज खान, धर्मों तिर्की, अंशु कुमारी, मनिका कुमारी, मनीता कुमारी आदि मौजूद थे.
संत पात्रिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा आठ को
गुमला. संत पात्रिक स्कूल सिसई रोड गुमला में सत्र 2026-27 में नये विद्यार्थियों के नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आठ फरवरी को होगी. परीक्षा में एलकेजी अंग्रेजी व हिंदी माध्यम कक्षा यूकेजी से कक्षा आठ के विद्यार्थी शामिल होंगे. यह जानकारी स्कूल के एचएम फादर नबोर मिंज ने दी. उन्होंने बताया कि कक्षा नर्सरी अंग्रेजी एवं कक्षा एलकेजी हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों का सीधा नामांकन लिया जा रहा है. इच्छुक विद्यार्थी/अभिभावक स्कूल के कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं.
