गुमला के चार युवा बने झारखंड पर्यटन इन्फ्लूंसर्स मीट-अप का हिस्सा

10 हजार आवेदनों में चुने गये 100 प्रतिभागियों में गुमला के पूजा अहिरानी, जॉय उरांव, अंकित कुमार और दिलशाद शामिल

गुमला. गुमला. झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा पर्यटन विहार पतरातू में आयोजित राज्य स्तरीय झारखंड पर्यटन इन्फ्लूंसर्स मीट-अप कार्यक्रम में गुमला जिले के चार युवा इन्फ्लूंसर्स के चयन से जिले में खुशी का माहौल है. अंकित साहू हन्नी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पूरे झारखंड से 10 हजार से अधिक युवाओं व डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 100 चयनित इन्फ्लूंसर्स को ही आमंत्रित किया गया. गुमला जिले से पूजा अहिरानी, जॉय उरांव, अंकित कुमार व दिलशाद का चयन इस कार्यक्रम के लिए हुआ. कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, पर्यटन एवं कला विभाग के सचिव मुकेश कुमार, एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. मीट-अप के दौरान चयनित इन्फ्लूंसर्स को झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन स्थलों को सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही डिजिटल माध्यम से झारखंड पर्यटन को नयी पहचान देने पर भी चर्चा हुई. गुमला के चयनित युवाओं ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि वे अपने वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट के जरिए झारखंड एवं गुमला की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों को आगे भी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >