जारी. जारी प्रखंड के चारों पल्लियों में ख्रीस्तीय विश्वासियों ने गुरुवार को नया साल हर्षोल्लास से मनाया. इस अवसर पर चारों पल्लियों में मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. जरमाना पल्ली में फादर निरंजन एक्का, भिखमपुर पल्ली में फादर प्रताप प्रकाश इंदवार, पारसा पारिश में फादर फिलमोन एक्का व बारडीह पल्ली में फादर ललित जोन एक्का ने मिस्सा अनुष्ठान कराया. फादर प्रकाश इंदवार ने कहा कि आज हमलोग नया साल 2026 में प्रवेश कर गये हैं. आज से पुरानी बातों को भूल कर नयी जिंदगी जिये. उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं. अभिभावक अपने बच्चों पर ध्यान दें. साथ ही मोटरसाइकिल चलाने से दुर्घटनाएं अधिक हो रही है और इसलिए सावधानी बरतें. जरमाना पल्ली के मुख्य अनुष्ठाता फादर निरंजन एक्का ने कहा कि नया साल शांतिपूर्ण तरीके से मनायें और कुछ नयी सोच के साथ आगे बढ़ें. उन्होंने विद्यार्थी वर्ग के बच्चे-बच्चियों से कहा कि शिक्षा पर विशेष ध्यान दें. ईश्वर पर भरोसा करें और नया साल में नयी जिंदगी जिये. पुरानी बातों को भूल जाये. पारसा पल्ली के मुख्य अनुष्ठाता फादर फिलमोन ने कहा कि नया साल में नया जोश और उमंग के साथ अपने विकास के कार्य को करें. अच्छाई के मार्ग मे चलें. कार्यक्रम में फादर अमृत कुजूर, फादर प्रदीप एक्का, फादर प्रेम प्रकाश इंदवार, फादर अमृत कुजूर, फादर ग्रेगोरी कुल्लू, फादर लौरेंस टोप्पो आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
