चैनपुर में कोरोना के पांच नये मरीज

प्रखंड के बारवे हाई स्कूल के कोरेंटिन सेंटर में शुक्रवार को कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. इनकी रिपोर्ट गुरुवार की रात पॉजिटिव आयी थी

चैनपुर : प्रखंड के बारवे हाई स्कूल के कोरेंटिन सेंटर में शुक्रवार को कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. इनकी रिपोर्ट गुरुवार की रात पॉजिटिव आयी थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की स्पेशल कोरोना टीम चैनपुर पहुंच कर पांचों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेकर आइसोलेशन वार्ड गुमला ले आयी है.

कोरोना पॉजिटिव मरीज में एक पुरुष, एक बच्ची व तीन महिला है. अब चैनपुर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14 हो गयी है. कोरेंटिन सेंटर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पांच लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. कोरोना संक्रमित सभी पांचों दिल्ली से 18 जून को आये थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >