मत्स्य पालन को बढ़ावा: पालकोट के 38 किसानों के बीच मछली बीज व जाल का वितरण

गुमला के पालकोट में मत्स्य विभाग की ओर से 38 किसानों को मछली पालन के लिए बीज और जाल वितरित किए गए. जानिए पूरी जानकारी.

पालकोट से महिपाल सिंह की रिपोर्ट

पालकोट. मत्स्य विभाग गुमला के सौजन्य से प्रखंड के 38 किसानों के बीच मछली के जीरा बीज और जाल का वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम पालकोट मत्स्य उत्पादन कंपनी लिमिटेड, पालकोट की ओर से आयोजित किया गया.

किसानों को मिला मत्स्य पालन का सामान

कंपनी संचालक प्रमोद कुमार और हेमंत कुमार ने सभी किसानों के बीच मछली के जीरा बीज और जाल का वितरण किया. इस दौरान किसानों को मत्स्य पालन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी गयी.

इससे किसानों को मछली पालन को बढ़ावा देने में मदद मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >