पहले पति, फिर पत्नी ने दी जान, आठ माह पूर्व किया था प्रेम विवाह

बिशनपुर थाना क्षेत्र के बनारी गांव के स्वर्गीय अकलू लोहरा की 20 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी ने बुधवार को अपने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

बिशनपुर थाना क्षेत्र के बनारी गांव के स्वर्गीय अकलू लोहरा की 20 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी ने बुधवार को अपने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पूजा ने समीर मुंडा नामक युवक से आठ माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद वह अपने पति समीर के साथ बुंडू तमाड़ में एक किराये के मकान में रह रही थी. इधर, रक्षाबंधन पर्व को लेकर कुछ दिन पहले ही अपने मायके बनारी गांव पहुंची थी.

बुधवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं गत मंगलवार को ही पूजा के पति समीर मुंडा ने भी बुंडू तमाड़ स्थित किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि समीर की आत्महत्या को बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण पूजा ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के छोटे भाई चंदन लोहरा ने बताया कि सुबह में मां पानी लाने के लिए चापानल गयी हुई थी.

वह अपने दोस्तों के पास गया हुआ था. इस दौरान उसकी दीदी घर में अकेली थी. मां पानी भरकर जब घर लौटी, तो उसने दीदी को कमरे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकता देखा. इसके बाद सभी 108 एंबुलेंस से दीदी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

चंदन ने बताया कि उसके जीजाजी समीर मुंडा ने भी गत मंगलवार की शाम बुंडू तमाड़ में किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. चंदन ने बताया कि आठ माह पूर्व ही उसकी दीदी ने समीर मुंडा से शादी की थी. दोनों काम करने के लिए दूसरे प्रदेश गये हुए थे. वहीं दोनों में जान-पहचान हुई, फिर दोनों ने शादी की. शादी के बाद दोनों बुंडु तमाड़ में एक किराये के मकान में रहते थे.

posted by – sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >