कुआं में डूबने से किसान की मौत

चैनपुर थाना क्षेत्र के कराकु गांव निवासी किसान संजू टोप्पो (24) की मौत शनिवार की शाम कुआं में गिरने से हो गयी. सूचना मिलने पर रविवार की सुबह चैनपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिये गुमला सदर अस्पताल भेज दिया.

चैनपुर. चैनपुर थाना क्षेत्र के कराकु गांव निवासी किसान संजू टोप्पो (24) की मौत शनिवार की शाम कुआं में गिरने से हो गयी. सूचना मिलने पर रविवार की सुबह चैनपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिये गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार को संजू अपने खेतों में कटे धान की फसल को ढोकर घर ला रहा था. इस दौरान देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचा, तो परिजन उसकी तलाश करने लगे. पर कहीं उसका पता नहीं चल पाया. रविवार की सुबह जब घर से कुछ दूरी में कुछ बच्चियां पानी भरने कुआं में गयी, तो उन्होंने देखा कि एक शव पानी में तैर रहा है. जिसकी पहचान संजू टोप्पो के रूप में हुई. पुलिस की पूछताछ के दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों ने बतलाया कि संजू को मिर्गी की बीमारी थी. संभवतः संजू शनिवार की शाम कुआं के पास हाथ पैर धोने आया होगा और उसी वक्त मिर्गी का दौरा पड़ा होगा. जिससे वह कुआं में गिर गया. जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. हालांकि, पुलिस संजू की मौत के मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >