गुमला: फर्जी अधिकारी बनकर किसान से की 50 हजार की ठगी

Gumla News: गुमला में सरकारी योजना का झांसा देकर एक ठग ने किसान से पैसे ऐंठ लिए. पीड़ित ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले से ठगी का मामला सामने आया है. जहां एक जालसाज ने खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर किसान को शिकार बना लिया. सदर थाना के तिरा डुमरटोली गांव निवासी किसान रूपेश उरांव से करीब 50 हजार रुपये ठग लिया. 

सरकारी योजना का झांसा देकर की ठगी 

पीड़ित किसान ने सदर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. रूपेश उरांव ने बताया कि बीते शनिवार को वह पटना में था. तभी उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि उसकी मां के नाम पर महुआ और धान की खेती के लिए सरकारी योजना स्वीकृत हुई है. ठग ने यह भी भरोसा दिलाया कि बोरिंग के लिए 55 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. जिससे खेती में सुविधा होगी. 

क्यूआर कोड के जरिए शुरू हुआ लेन-देन 

योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उसने पहले क्यूआर कोड भेजकर 8630 रुपये ट्रांसफर कराए. इसके बाद अलग-अलग योजनाओं और सब्सिडी का हवाला देकर छह किश्तों में करीब 50 हजार रुपये और ऐंठ लिए. रूपेश ने बताया कि पैसे ट्रांसफर करने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया. तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >