इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

गुमला. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने गुरुवार को चंदाली स्थित इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उपायुक्त ने पूरे वेयरहाउस का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति, रखरखाव आदि की जांच की. साथ ही उपायुक्त ने विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों की सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति व निर्वाचन आयोग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था व रख-रखाव से संबंधित निर्धारित अन्य मानदंडों का भी अवलोकन किया. इस क्रम में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.

वज्रपात सुरक्षा रथ व नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

बिशुनपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में वज्रपात सुरक्षा रथ व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को वज्रपात से सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ सुलेमान मुंडरी, सीओ शेखर वर्मा, प्रमुख राज लक्ष्मी उरांव, उप प्रमुख चंदन सिंह, मुखिया रामप्रसाद बड़ाइक व सुशील मुंडा, रतनी देवी, पार्वती कुजूर, कलेश्वर उरांव समेत अन्य जनप्रतिनिधि के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. जागरूकता टीम के लोगों ने बताया कि वज्रपात के दौरान सुरक्षित रहने के लिए महत्वपूर्ण उपायों को अपनाना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >