प्रतिनिधि, बिशुनपुर बिशुनपुर प्रखंड के होलेंग गांव में आदिवासी छात्र संघ झारखंड की बैठक हुई. बैठक में आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण व्यवस्था तथा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा है कि आदिवासियों को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा तथा उन्हें कमजोर करने वाली किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जायेगा. संगठन ने आदिवासी पहचान, अधिकार और संरक्षण से जुड़े विषयों पर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया. साथ ही समाज के युवाओं को शिक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से आगे आने का आह्वान किया गया. बैठक में आदिवासी छात्र संघ बिशुनपुर प्रखंड समिति का गठन भी किया गया. सर्वसम्मति से गुरुदेव उरांव को अध्यक्ष, करमचंद उरांव को उपाध्यक्ष, अरविंद उरांव को सचिव तथा विजय विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा कई अन्य सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयी.
आछासं के संगठन विस्तार और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा पर जोर
आछासं के संगठन विस्तार और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा पर जोर
