झुंड से बिछड़ा हाथी, घर को ध्वस्त किया

झुंड से बिछड़ा हाथी, घर को ध्वस्त किया

कामडारा. प्रखंड के सरिता जर्राटोली गांव में शनिवार की अहले सुबह एक जंगली हाथी ने ग्रामीण सुरजू कोनगाड़ी के कच्चे मकान को ध्वस्त कर दिया. बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि में जंगली हाथियों का एक झुंड कामडारा-रनिया बॉर्डर इलाका से होते हुए कामडारा प्रखंड के गांव टुरुंडु बनटोली की ओर चला गया. उसी झुंड में से एक हाथी बिछड़कर गांव सरिता जर्राटोली में घुस गया और शनिवार की अहले सुबह लगभग चार बजे अनाज की तलाश में हाथी ने ग्रामीण सुरजू कोनगाड़ी के कच्चे मकान को ध्वस्त कर दिया. हाथी द्वारा घर की दीवार ढहाने की आवाज सुनकर सुरजू व परिवार वालों ने घर से भागकर अपनी जान बचायी. बाद हाथी वहां से चला गया. पीड़ित सुरजू ने इसकी जानकारी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजीत केरकेट्टा को दी. श्री केरकेट्टा द्वारा वन विभाग को घटना की सूचना दी गयी है. उन्होंने विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >