लोंडरा स्कूल में घुसा हाथी, डेढ़ क्विंटल चावल खाया

प्रखंड में जंगली हाथियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है

भरनो. प्रखंड में जंगली हाथियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की रात एक जंगली हाथी ने प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोंडरा में जमकर तांडव मचाया. हाथी ने स्कूल की तीन खिड़की, तीन दरवाजा को लात मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए किचन शेड का दरवाजा तोड़कर डेढ़ क्विंटल एमडीएम का चावल चट कर गया. साथ ही कई बर्तनों को भी रौंद कर बर्बाद कर दिया. ऑफिस के अंदर रखे अलमीरा व किताबों को भी नुकसान पहुंचाया. स्कूल के एचएम झारी कुल्लू ने घटना की सूचना संबंधित संकुल के कॉर्डिनेटर को दी है. बताया जा रहा है कि यह वही हाथी है, जो सालों भर अमलिया जंगल में रहकर अमलिया समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों व किसानों को तबाह कर चुका है. फिर वही हाथी भरनो के बोड़ो के रास्ते से करंज थाना क्षेत्र के इलाके में पहुंचकर तबाही मचाना शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >