जारी. प्रखंड के राजधानी कहे जाने वाले गांव गोविंदपुर में तीन महीनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने पहले आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था. तब से लेकर आज तक गांव में अंधकार छाया हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक न तो नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. और न ही पुराने की मरम्मत की गई है. इससे लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है. बिजली की कमी से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है. रात के अंधेरे में बच्चों को मोमबत्ती या दीया जलाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है. वहीं बरसात के मौसम में सांप-बिच्छू के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है. ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की यह लापरवाही व निष्क्रियता जिला प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है. उन्होंने मांग की है कि शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाया जाये या पुराने की मरम्मत की जाये, ताकि गांव में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो सके. वहीं मौके पर अकबर खान, मोबारक अंसारी, जाहिद अंसारी, प्रताप मिंज, लक्ष्मण मलार, मनुवार खान, बेलाल अंसारी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
