आठवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
आठवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
गुमला. सदर थाना के सतपारा घटा गांव में शुक्रवार की सुबह वार्ड सदस्य विजय पाल भगत की 16 वर्षीय पुत्री सुशांति कुमारी ने आम के पेड़ पर दुपट्टा के सहारे फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. मृतका उत्क्रमित मवि लट्ठा में आठवीं कक्षा की छात्रा थी, जिसने हाल ही में फाइनल परीक्षा दी थी और अभी रिजल्ट आना बाकी था. परिजनों ने बताया कि सुशांति गुरुवार को अपनी मां सुहानी भगत के साथ डुमरडीह जिलिंगा जतरा गयी थी और रात में वापस लौट कर घर के बगल में सो गयी थी. इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह शौचालय जाने की बात कह कर नया बगीचा की ओर निकली थी. काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तब बगीचे में आम चुनने गये गांव के कुछ लोगों ने उसका शव आम के पेड़ पर दुपट्टे से लटका हुआ देखा. घटना की सूचना मिलते सदर पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार पहली नजर में यह मामला फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करते हुए मामले की गहन छानबीन में जुट गयी है.