शिक्षा वह शक्ति है, जो जीवन को परिवर्तित कर सकती है : फादर अजीत

डुमरी प्रखंड स्थित करमदोन गांव व जनता उच्च विद्यालय नवाडीह परिसर में जनता इंटर कॉलेज का उदघाटन रविवार को धूमधाम के साथ हुआ.

5 गुम 23 में उदघाटन करते फादर अजीत खेस 5 गुम 24 में वेदी के समीप मिस्सा पूजा कराते पुरोहित प्रतिनिधि, डुमरी डुमरी प्रखंड स्थित करमदोन गांव व जनता उच्च विद्यालय नवाडीह परिसर में जनता इंटर कॉलेज का उदघाटन रविवार को धूमधाम के साथ हुआ. कार्यक्रम से पहले रांची जेसुइट सोसाइटी सेंट जेवियर चेयरमैन सह प्रोविंशियल सुपीरियर फादर अजीत कुमार खेस, उनके सहयोगी फादर पिंगल कुजूर व फादर ब्यातुस किंडो द्वारा विशेष मिस्सा पूजा संपन्न करायी गयी. पूजा के पश्चात अतिथियों ने शिलापट्ट का अनावरण करते हुए संयुक्त रूप से फीता काटकर कॉलेज का उदघाटन किया. इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई. स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया. फादर अजीत कुमार खेस ने अपने संदेश में कहा कि यीशु समाज गांव के दूर-दराज इलाकों में शिक्षा दे रहे है. संसाधनों की कमी के बावजूद हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं. गांव के बच्चे भी शहर के बच्चों से किसी भी तरह कम नहीं हैं. उनमें प्रतिभा व क्षमता दोनों है. मौके पर फादर जॉर्ज केरकेट्टा (प्रोविंस डेवलपमेंट डायरेक्टर), रवि हेमंत कुजूर (बर्सर, सेंट जेवियर कॉलेज रांची), फ्लोरेंस कुजूर (रेक्टर, संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला), तेज कुमार बखला, प्रमुख जीवंती एक्का, मुखिया चेतन लाल मिंज, प्रदीप मिंज, भींसेंट लकड़ा, अलेक्जेंडर मिंज, मतियस तिर्की, संतोष, समीर, ललित, सुषमा तिग्गा, अडेला कुजूर, सुषमा कुजूर, रंजित कुजूर, सचिन एक्का सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >