आर्द्र भूमि को बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेवारी : पीबी शर्मा

डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व आर्द्र भूमि दिवस मनाया गया

गुमला. डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके अंतर्गत ट्रूप संख्या 18/46 झारखंड बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने चंदाली क्षेत्र के निकटवर्ती जल निकायों के पास पौधरोपण अभियान चलाया. मौके पर 46 झारखंड बटालियन एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने कैडेटों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जल व जीवन का गहरा संबंध है और आर्द्र भूमि हमारे पर्यावरण की किडनी के समान हैं, जिन्हें बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. प्रधानाचार्य डॉ रमाकांत साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है और वे आनेवाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की नींव रखते हैं. एसोसिएट एनसीसी अधिकारी सेकेंड ऑफिसर अभिजीत झा ने कैडेटों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि एनसीसी का उद्देश्य न केवल अनुशासन है, बल्कि समाज व पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना भी है. कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों को भी जलस्रोतों के संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, ताकि जैव विविधता को सुरक्षित रखा जा सके. अभियान में शिव कुमार गुप्ता, आयुष कुमार चौधरी, प्रणव सिंह, हर्ष कुमार साहू, वेदांश केसरी, प्रत्युष राज आदि ने एएनओ के मार्गदर्शन में खटुआ नदी के किनारे 10 पौधे लगाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >