पालकोट. प्रखंड के पोजेंगा गांव में श्रीदुर्गा पूजा समिति की बैठक दुर्गा मंदिर प्रांगण में अनिल साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीदुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने एवं नवमी रात्रि को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही पुरानी कमेटी का भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया.
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अरूण साहू, उपाध्यक्ष राजुरंजन साहू, सौरभ जायसवाल, सचिव संतोष ठाकुर, सह सचिव शंकर साहू, विवेक राम व कोषाध्यक्ष लव कुमार कश्यप को बनाया गया.
मुख्य संरक्षक पालकोट के नागवंशी राजा युवराज लाल देवव्रत नाथ शाहदेव को बनाया गया. संरक्षक सूरज देव सिंह, विनय कुमार कश्यप, अनिल साहू, दारोगा साहू, बलभ्रद प्रसाद, महादेव जयसवाल, परशुराम साहू, मनोहर साहू, चमन बड़ाईक, रामवरण साहू, हरि नारायण यादव, गोवर्धन साहू, लक्ष्मण बड़ाईक को बनाया गया.
