मोदी के जन्मदिन पर डुमरडीह में सेवा गतिविधियां, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर डुमरडीह में 'सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष' थीम पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न सेवा गतिविधियों में भाग लिया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की.

गुमला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष की थीम को लेकर डुमरडीह में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान लोगों ने विभिन्न सेवा गतिविधियों में भाग लिया और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

भाजपा के जिला महामंत्री संदीप प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने से जरूरतमंद लोगों तक सहायता और जनकल्याण का संदेश पहुंचता है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की तथा सेवा गतिविधियों में भागीदारी का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >