गुमला. नशापान, मानव तस्करी, पलायन, अशिक्षा, स्वच्छता व फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मयूरी ट्रस्ट एवं चैताली कॉलेज गुमला के नेतृत्व में सिसई प्रखंड के मुरगू चैलीटोली, नदीटोली, चरको गांव में जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली कार्यक्रम में बंद करो, बंद करो, नशापान बंद करो, हड़िया दारू बंद करो, पलायन व मानव तस्करी बंद करो, शिक्षा का अलख जगाना है. असाक्षरता को दूर करना है. हर व्यक्ति को साक्षर बनाना है. स्वच्छता पर ध्यान दो आदि नारे गये गये. मयूरी ट्रस्ट गुमला झारखंड के निदेशक बसंत कुमार गुप्ता ने कहा कि नशापान के कारण युवा पीढ़ी भटक रही है. इसकी रोकथाम के लिए सभी को आगे बढ़ कर कार्य करने की जरूरत है. रोजगार के लिए लोग अन्यत्र प्रदेशों में पलायन करते हैं. लोक लुभावना बातों में आकर मानव तस्करी की शिकार युवक-युवतियां हो रही हैं, जो चिंता का विषय है. श्री गुप्ता ने कहा कि चैताली कॉलेज में बीएड डीएलएड एडमिशन लिया जा रहा है. साथ ही इंटर, बीए में भी एडमिशन जारी है. मौके पर मयूरी ट्रस्ट की सचिव चैताली सेन गुप्ता, मयूरी ट्रस्ट के सदस्य सिविल इंजीनियर शुभम कुमार गुप्ता, हर्ष कुमार गुप्ता, कृषि विशेषज्ञ वंशिका, उपमुखिया सिकंदर उरांव, शिक्षक पवन कुमार, शिक्षिका सीमा कुमारी, नीलकमल स्वयं सहायता समूह चैलीटोली पुष्पा कुमारी, कुंती देवी, सीतामुनी, देवी, ललिता देवी, खुशी महिला मंडल के पुनिया देवी, रघुपति देवी, निर्मल महिला मंडल के सरिता देवी, बसंती देवी, मुनी देवी, विकास महिला मंडल के सरिता देवी, जयमंती देवी, संगीता देवी, कुंवारी देवी, आरती देवी, सुशांती देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, सुखमनी देवी, सिनाज खान आदि मौजूद थे.
नशापान से भटक रही है युवा पीढ़ी : निदेशक
नशापान, मानव तस्करी व पलायन को लेकर निकाली जागरूकता रैली
