शादी की नीयत से लड़की को भगाया, गिरफ्तार

लड़की बरामद

सिसई.

शादी की नीयत से लड़की को भगाने के आरोपी सकरौली गांव निवासी रूपेश महतो (24) को सिसई पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. थानेदार ने बताया कि रूपेश महतो के विरुद्ध उसी गांव की एक महिला ने केस दर्ज कराया था. आवेदन में कहा था कि उसकी बेटी कॉलेज जाने की बात कहकर 16 अप्रैल को घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी. खोजबीन करने पर पता चला कि रूपेश महतो उसे बहला-फुसला कर शादी की नीयत से कहीं भगा ले गया है. जिसके बाद पुलिस ने कांड दर्ज कर लड़की के साथ रूपेश महतो को गुमला से धर दबोचा. पूछताछ के बाद लड़की को परिजन को सौंप दिया गया. वहीं रूपेश को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >