नशाखोरी रोकने व बुनियादी समस्याओं पर चर्चा

अटारिया गांव में अंजुमन इस्लामिया की बैठक

गुमला. अंजुमन इस्लामिया गुमला के नायब सदर अफसर आलम, ज्वाइंट सेक्रेटरी सरवर खान, पूर्व सेक्रेटरी शहजाद अनवर और लीगल सेल के सदर मीर एडवोकेट ने अटारिया गांव का दौरा किया. इस दौरान ग्रामीणों के साथ एक अहम बैठक की गयी. बैठक में अंजुमन इस्लामिया अटारिया के सदर शाहिद ओहदार, सेक्रेटरी अख्तर खान, नायब सदर जुबैर खान, रिटायर्ड शिक्षक नाजिम ओहदार समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे. चर्चा के दौरान गांव व समाज में बढ़ती नशाखोरी पर रोक लगाने को लेकर विशेष जोर दिया गया. ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विधायक व सांसद केवल चुनाव के समय ही गांव का दौरा करते हैं, जबकि चुनाव जीतने के बाद गांव की समस्याओं की अनदेखी की जाती है. इससे बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गांव की समस्याओं को प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक उपायुक्त और स्थानीय विधायक के समक्ष रखा जायेगा. ग्रामीणों ने विशेष रूप से जलमीनार की कमी को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र होने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. पानी, सड़क, सोलर बिजली और जलमीनार जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए विधायक चमरा लिंडा और जिला प्रशासन से मांग करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने अंजुमन इस्लामिया गुमला द्वारा चलाये जा रहे नशाविरोधी अभियान, कौमी एकता को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की मदद जैसे कार्यों की सराहना की तथा इसमें सहयोग करने का संकल्प लिया. बैठक में निजाम भंडारी, मुकीम खान, तैयब ओहदार, जमाल मिरदाहा, इब्राहिम भंडारी, शौकत आलम, अफरोज ओहदार, मौला ओहदार, एहसान, छोटू भंडारी, सरवर आलम, नईम मिरदाहा, खालिद मीर, ताहिद ओहदार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >