50 हजार के लेन-देन में डिक्शनरी मोहल्ला बना अखाड़ा, चार लोग घायल

50 हजार के लेन-देन में डिक्शनरी मोहल्ला बना अखाड़ा, चार लोग घायल

गुमला. शहर के डीएसपी रोड स्थित डिक्शनरी मोहल्ले में रविवार की शाम खूनी संघर्ष देखने को मिला, जिसने इलाके की शांति को पूरी तरह भंग कर दिया. महज 50 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गये और देखते ही देखते लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर हवा में लहराने लगे. इस हिंसक झड़प में पहले पक्ष से छोटू वर्मा, विशाल वर्मा व आकाश गोप गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के जीतवाहन सिंह का सर फट गया. पुलिस की फाइलों में दर्ज बयानों में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संगीन आरोप मढ़े हैं. एक पक्ष ने अमर सिंह पर हथियारों के साथ आकर अवैध वसूली की कोशिश का इल्जाम लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष ने मामले में गन प्वाइंट पर लूट की सनसनीखेज कहानी सुनायी है. अमर सिंह के समर्थकों का दावा है कि उनके पैसे लूटे जाने के बाद जब वे न्याय मांगने पहुंचे, तो उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया. अस्पताल में भी घायलों के कराहने के बीच दोनों पक्षों में हल्की झड़प देखने को मिली. एएसआइ हेमा देवी ने केस की कमान संभालते हुए अब उन 50 हजार रुपयों के असली सच की गुत्थी सुलझाने में लगी है. फिलहाल मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >