डीएसपी रोड निवासी मृतक राजेश शर्मा के पीड़ित परिवार को भक्त टीम ने दी आर्थिक मदद

गुमला की भक्त टीम ने डीएसपी रोड निवासी मृतक राजेश शर्मा के परिवारों को दी आर्थिक मदद

गुमला : कुछ दिन पहले गुमला के डीएसपी रोड निवासी राजेश शर्मा ने आत्म हत्या कर ली थी, आज उनके परिवारों को गुमला की भक्त टीम ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें आर्थिक मदद की.

मृतक की पत्नी ने उन्हें अपनी समस्या बताते कहा कि उनके बच्चे गुमला के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ते हैं अगर उनकी फीस माफ हो जाए तो उन्हें बहुत सुविधा होगी. इस पर एडमिन शिशिर गुप्ता ने उनसे कहा कि हमारी तरफ से मदद तब तक पहुंचाई जाएगी जब तक कि आपको कुछ रोजगार न मिल जाए इसके लिए हमारी टीम हर संभव सहायता देगी.

इसबारे में उन्होंने प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार से भी बात की उन्होंने भरोसा दिलाया है कि प्रशासन हर संभव उन्हें मदद देगी.

इस मौके पर गुमला की भक्त टीम के साथ ओमप्रकाश, बाबूलाल, विनीत सोनी, मनीष गुप्ता राजेश गुप्ता, पवन यादव और ग्रुप एडमिन शिशिर गुप्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >