गुमला. झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन के बैनरतले पालकोट रोड में आम नागरिकों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव देवकी देवी ने की. बैठक में सदर अस्पताल गुमला की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रस्ताव रखा गया .देवकी देवी ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, खून की किल्लत और दवाओं के अभाव जैसी समस्याओं को दूर कर विधि-व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गयी तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगी. उन्होंने मांग की कि मरीजों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिले और इलाज के अभाव में उन्हें रांची रेफर करने की नौबत न आये, क्योंकि रेफर के दौरान कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं. बैठक में मौजूद आम जनता ने इस मुहिम का पुरजोर समर्थन किया और साथ देने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर चमीन देवी, विष्णु गोप, पंचमनी देवी, विनोद टोप्पो, अजय महतो, रमेश ठाकुर, सुकरा उरांव, लछमन लोहरा, सुनीता देवी, विमला मिंज, सुगंजी उरांव और इंद्राणी तिग्गा सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.