स्कूलों में खड़िया भाषा का पद सृजित करने की मांग

स्कूलों में खड़िया भाषा का पद सृजित करने की मांग

गुमला. सांसद सुखदेव भगत ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को पत्र लिख कर इंटर प्लस विद्यालयों में खड़िया भाषा का पद सृजित करने व खड़िया भाषा की पढ़ाई के लिए शिक्षक नियुक्त करने की मांग की है. ज्ञात हो कि गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी जिले में खड़िया जनजाति की काफी जनसंख्या है. साथ ही खड़िया द्वितीय राजभाषा में शामिल हैं. इसके बाद भी पद सृजित नहीं किया गया है. सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत ने शिक्षा मंत्री से मिल कर सांसद का पत्र समर्पित किया. शिक्षा मंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि इस पर सार्थक पहल कर समाधान किया जायेगा. इधर, सांसद सुखदेव भगत ने कहा है कि खड़िया भाषा के संरक्षण के लिए जरूरी है कि इसकी पढ़ाई स्कूलों में हो.

एफएलएन सप्ताह की गतिविधियों की ली जानकारी

रायडीह. प्रखंड संसाधन केंद्र रायडीह में शुक्रवार को बीडीओ प्रधान हंसदाक की अध्यक्षता में सभी सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों की मासिक गुरुगोष्ठी हुई. इसमें विद्यालय में संचालित गिफ्ट फोर एजुकेशन के तहत एफएलएन सप्ताह की गतिविधियों की जानकारी ली गयी. रूआर कार्यक्रम के तहत नवनामांकित व ड्रॉप आउट बच्चों को नामांकित करते हुए उनके ठहराव के लिए विशेष प्रयास व आनंदमय वातावरण बनाने का निर्देश दिया गया. साथ ही ई-विद्या वाहिनी में प्रतिदिन उपस्थिति व मध्याह्न भोजन एसएमएस भी शत-प्रतिशत बनाने का निर्देश दिया गया. एजेंडावार प्रतिवेदन की जांच प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अभिजीत सेन गुप्ता ने किया. मौके पर डॉ कृष्णा कुमार, अर्पिता भट्टाचार्य, सोनिया श्रीवास्तव, गुलाम सरवर, प्रकाश गुप्ता, निशा कुमारी, नूतन लकड़ा, निलेश कुमार मिश्रा, प्रभु सिंह, अर्जुन मल्लाह, नंद कुमार, सुमित नंद, मरिएट धान, शुभचिंता लकड़ा, जयराम साहू, कृषि कुजूर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >